फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hookah bar operator arrested for converting and sexually exploiting a teenager

Budaun News: किशोरी से धर्मांतरण व यौन शोषण का आरोपी हुक्काबार संचालक गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar operator arrested for converting and sexually exploiting a teenager
सदर कोतवाली में खड़ा धर्मांतरण व दुष्कर्म का आरोपी अरबाज। स्रोत: पुलिस - फोटो : samvad
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने किशोरी से धर्मांतरण व यौन शोषण के आरोपी हुक्काबार संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य संकलन करने में जुट गई है। चर्चा है कि हुक्काबार संचालक को एक भाजपा से जुड़े वकील ने कोतवाली में सरेंडर कराया था, लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी लावेला चौक से होने का दावा किया है।
विज्ञापन


शहर की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर हुक्काबार संचालक अरबाज अली खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना तीन साल पहले की है। उस समय वह नाबालिग थी। उसकी एक सहेली उसे जिम के बहाने हुक्काबार में ले जाती थी। जहां उसे मिले अरबाज अली खान ने खुद को शिवम उर्फ बॉबी बताया था। वह माथे पर तिलक व हाथ में कलावा पहना था। उसने उसे जबरन हुक्का पिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसकी आपत्तिजनक व कई अश्लील वीडियो बनाई। इससे वह उसे तीन साल से ब्लैक मेल कर दिया था। 14 सितंबर 2022 को आरोपी उसे दिल्ली ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बदायूं के एक धर्मस्थल पर ले जाता था। जहां अपनी समुदाय की पुस्तकें पढ़ने का दबाव बनाता था। उस पर निकाह करने का दबाव बनाता था। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी अरबाज अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

--
जनप्रतिनिधि की आड़ में चल रहा था हुक्काबार
आरोपी अरबाज अली रेस्टोरेंट का उद्घाटन एक जनप्रतिनिधि ने 2022 में किया था। इस वजह से यहां हुक्काबार का संचालन होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसका फायदा उठाते हुए अरबाज अली खान व उसके सहयोगियों ने हुक्काबार को मादक पदार्थों की तस्करी व लड़कियों की जिस्मफरोशी का अड्डा बना लिया था। कुछ महीनों बाद हुक्काबार के अंदर के कई अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद सदर कोतवाली व नई सराय पुलिस चौकी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। बैकफुट पर पहुंची पुलिस ने अवैध हुक्काबार पर छामेपारी की और मादक पदार्थ की तस्करी में आरोपियों को जेल भेजा। इसके बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed