फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   honour

लखनऊ में सम्मानित होंगे जिले के मेधावी

Sat, 10 Aug 2019 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
honour
बदायूं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री लखनऊ में सम्मानित करेंगे। जल्द ही कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी जाएगी। हालांकि शासन की ओर से विभाग को जो धनराशि दी गई है, उस धनराशि के मेधावियों के नाम से चेक बनवाकर शासन ने मांगे हैं। इसे विभाग की ओर से शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में शामिल होने वाले मेधावियों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है जबकि जनपद स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों को 21-21हजार रुपये दिए जाने हैं। इसके लिए शासन स्तर से मेधावियों के नाम सभी जिलों के संबंधित विभाग को भेजे गए हैं। इसमें बदायूं जिले से हाईस्कूल के 10 और इंटर के 11 मेेधावियों के नाम शामिल हैं, जो जिले की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हैं। शासन की ओर से इन मेधावियों के लिए 21-21 हजार रुपये के हिसाब से चार लाख 41 हजार रुपये विभाग के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद सभी छात्रों के नाम से चेक कटवाकर लखनऊ मुख्यालय ने मंगाए थे। निर्देश मिलने के बाद में विभाग ने सभी मेधावियों के नाम से चेक काटकर लखनऊ भेज दिए हैं। जहां पर मेधावियों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

सम्मान समारोह के आयोजन की अभी नहीं आई कोई तिथि
-शासन की ओर से मेधावियों को सम्मानित करने की तैयारी तेजी से चल रही है, लेकिन अभी तक इसकी कोई तिथि तय नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी माह में सभी मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से जो निर्देश मिले थे। उसके अनुरूप मेधावियों के नाम चेक काटकर लखनऊ भेज दिए गए हैं। आगे जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार काम किया जाएगा।
-राम मूरत, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed