{"_id":"671e94ff9434c274360bce34","slug":"homeguards-will-use-insas-instead-of-3-not-3-badaun-news-c-123-1-sbly1029-128474-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: थ्री नाॅट थ्री नहीं इंसास चलाएंगे होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: थ्री नाॅट थ्री नहीं इंसास चलाएंगे होमगार्ड
विज्ञापन
बदायूं। जनपद के होमगार्ड अब थ्री नाॅट थ्री नहीं, इंसास चलाएंगे। उन्होंने अपनी दो माह की विशेष ट्रेनिंग पूरी कर ली है। ट्रैनिंग ले चुके होमगार्डों को अब थ्री नाॅट थ्री की जगह इंसास राइफलें मिलनी शुरू हो गईं हैं। एसएसपी ने भी आदेश के बाद होमगार्डों को अब इंसास राइफलें देने का काम शुरू कर दिया है। जिले में 600 से अधिक होमगार्ड हैं।
वर्ष 1993 में होमगार्ड को सबसे पहले थ्री नॉट थ्री राइफलें दी गईं थीं। कुछ वर्ष पहले थ्री नॉट थ्री राइफलों को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। इसमें होमगार्डों की राइफलें भी शामिल थीं। ऐसे में पिछले दिनों होमगार्डों को थ्री नॉट थ्री के स्थान पर इंसास राइफलें चलाने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई थी।
दो माह तक चली इस ट्रेनिंग में होमगार्डों के जवानों को इंसास राइफल चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था। बदायूं जनपद में 600 होमगार्ड हैं। सभी को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ऐसे में अब इन्हें थ्री नॉट थ्री के स्थान पर इंसास राइफलें दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी होमगार्डों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। जिस होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान हथियार की जरूरत होती है अब उसे थ्री नॉट थ्री के बजाय इंसास राइफलें दी जा रहीं हैं।