फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Home Guard Recruitment Exam Begins at 15 Centers Amidst Strict Surveillance In Budaun

Budaun News: कड़ी निगरानी के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, तीन दिन में 31 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 25 Apr 2026 10:33 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Apr 2026 10:33 AM IST
सार

बदायूं जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। यह परीक्षा शहर के 15 केंद्रों पर तीन दिन तक चलेगी, जिसमें कुल 31,392 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली गई और पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन
Home Guard Recruitment Exam Begins at 15 Centers Amidst Strict Surveillance In Budaun
केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन निगरानी के बीच शुरू हो गई। यह परीक्षा शहर के 15 केंद्रों पर तीन दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहले दिन ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौजूदगी देखने को मिली। तीन दिन में कुल 31,392 अभ्यर्थियों परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं। प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री अंदर न ले जाई जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


होमगार्ड भर्ती परीक्षा में केवल बदायूं ही नहीं, बल्कि शाहजहांपुर, कासगंज, बरेली और रामपुर समेत आसपास के कई जिलों से अभ्यर्थी शामिल होने पहुंचे हैं। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी  
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होनी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी और सभी पालियों में इसी प्रकार की सख्त व्यवस्था लागू रहेगी। अधिकारियों ने केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा के पहले दिन किसी अप्रिय घटना या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed