फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Home Guard exam will be held in the district, 16 centers have been set up.

Budaun News: जिले में होगी होमगार्ड परीक्षा, 16 केंद्र बनाए गए

Sat, 28 Mar 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 28 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Home Guard exam will be held in the district, 16 centers have been set up.
बदायूं। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल को परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिले के करीब 17 से 18 हजार युवा शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। शासन के निर्देश पर इन केंद्रों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दास डिग्री कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज समेत 16 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किया है। सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी को सख्ती से रोका जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

100 नंबर का होगा प्रश्नपत्र
होमगार्ड भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में होने वाली परीक्षा कुल 100 अंक की होगी। इसके लिए एक ओएमआर शीट दी जाएगी। इसमें सही जवाब वाले ऑप्शन पर टिक करना होगा। बताया जा रहा है कि इसमें ज्यादातर सवाल सामान्य ज्ञान से ही जुड़े हो सकते हैं। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता के लिए परीक्षा ली जाएगी।

-----------
वर्जन-
जिले में 25, 26, 27 अप्रैल को होमगार्ड की परीक्षा होगी। डीएम के दिशा-निर्देश में जनपद में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिले में 16 सेंटर बनाए गए हैं।
-अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed