फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Home guard dies after being hit by loader in Muzaria, colleague injured

Budaun News: मुजरिया में लोडर की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत, साथी घायल

Wed, 09 Oct 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 09 Oct 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies after being hit by loader in Muzaria, colleague injured
बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र में सोमवार की रात सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी दे रहे दो होमगार्ड लोडर वाहन (गैस कैप्सूल) की चपेट में आ गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल होमगार्ड को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना सहसवान के गांव मोहम्मदपुर हज्जाम निवासी होमगार्ड आराम सिंह (50) की मुजरिया थाने में तैनाती थी। सोमवार की रात वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उझानी रोड पर गांव टिगौड़ा में ड्यूटी कर रहे थे। साथ में होमगार्ड राम खिलाड़ी निवासी गांव कोठा थाना उघैती भी मौजूद थे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे वहां से गुजरे एक लोडर वाहन की चपेट में दोनों होमगार्ड आ गए। वाहन से पुलिस की गाड़ी की भी टक्कर हुई। हादसे में आराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायल होमगार्ड को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों होमगार्ड ने वाहन को रुकने का इशारा किया। इस पर वह टक्कर मारते हुए भाग गया। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed