फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Holi was celebrated with great enthusiasm in schools and colleges, cultural programs were held in full swing.

Budaun News: स्कूल-कॉलेजों में खूब खेली होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Sun, 01 Mar 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Holi was celebrated with great enthusiasm in schools and colleges, cultural programs were held in full swing.
ब्लाक म्याऊं में होली के रंग में रंगे अ​धिकारी कर्मचारी। संवाद
बदायूं। जिले में स्कूूल-कॉलेज शनिवार को खुलने के बाद होली के अवकाश के लिए बंद हो गए। ऐसे में यहां बच्चों ने अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ उल्लास भरी होली खेली। सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश की घोषणा के बाद होली का माहौल बन गया। अधिकारी और कर्मचारियों ने भी एक दूसरे को रंग गुलाल के साथ होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ होली का माहौल बन गया।
विज्ञापन


विद्या भारती से संबद्ध विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर एवं विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स में भैया बहिनों ने होली गीत एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन के साथ ही गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, अध्यक्ष अमृतपाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष राजीव नारायण रायजादा सहित समस्त प्रबंध समिति ने विद्यालय परिवार को होली की शुभकामनाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मियागंज में प्रधानाध्यापक विजय शर्मा ने सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। संचालन सहायक अध्यापिका साक्षी गुप्ता द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिसौली। संविलियन विद्यालय सुजानपुर रंग और उमंग से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।


अलापुर/जगत। क्षेत्र के संविलियन कन्या विद्यालय में छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।


म्याऊं। विकास खंड परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, एकता व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा होली गीतों का आनंद लिया। इधर, लोक निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की ओर से लोक निर्माण विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और बधाई दी।




बाजार में जमकर हुई होली के सामान की खरीददारी
जगत। ब्लॉक स्थित बाजार परिसर में होली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रंगों के इस त्योहार पर लोगों ने जमकर गुलाल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी और दुकानों पर ग्राहकों की रौनक बनी रही। दुकानदारों ने विभिन्न रंगों के गुलाल, पिचकारी और अबीर की आकर्षक सजावट की, जिससे माहौल पूरी तरह होलीमय नजर आया। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह दिखा, वहीं महिलाएं भी परिवार के साथ खरीदारी करती नजर आईं। संवाद

ब्लाक म्याऊं में होली के रंग में रंगे अधिकारी कर्मचारी। संवाद

ब्लाक म्याऊं में होली के रंग में रंगे अधिकारी कर्मचारी। संवाद

ब्लाक म्याऊं में होली के रंग में रंगे अधिकारी कर्मचारी। संवाद

ब्लाक म्याऊं में होली के रंग में रंगे अधिकारी कर्मचारी। संवाद

ब्लाक म्याऊं में होली के रंग में रंगे अधिकारी कर्मचारी। संवाद

ब्लाक म्याऊं में होली के रंग में रंगे अधिकारी कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed