फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   holi

500 परिवार ने दी होलिका में सामग्री से आहुति

Sat, 07 Mar 2015 07:54 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Sat, 07 Mar 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य संस्कारशाला के तत्वावधान में होली के पावन पर्व पर करीब पांच सौ परिवारों की ओर से एक साथ यज्ञ कराया गया। साथ ही सभी ने सामग्री के साथ होलिका में आहुति दी। इसके बाद यहां आयोजित सत्संग समारोह में बोलते समाज सुधारक आचार्य संजीव रुप ने कहा कि होली एकता, प्रेम और भाईचारे का जहां सुंदर पर्व है वहीं एक अतंर्राष्ट्रीय यज्ञ समारोह भी है। क्योकि इस दिन घर-घर में बलगुरियां छोटे-उपले जलाए जाते है। घर-घर होलिका का दहन किया गया। लोगों ने बलगुरियां के साथ घी-मिष्ठान युक्त सामग्री की बारह आहुतियां भी दी। वहीं होली में कम एवं व्यवस्थित ढंग से लकड़ी जलाकर उसमें सामग्री की आहुतियां बाहर महीनों के नाम से डाली गई ताकि ये पर्व उद्देश्यपूरक भी होगा और सुखदाई भी। निरुद्देश्य लकड़ी कंडा जलाना ठीक नहीं। इस मौके पर अगरपाल सिंह, प्रश्रय आर्य, आदेश उपाध्याय, अनिल कुमार, ब्रजभान सिंह, शिवकुमार सिंह, पन्नालाल, किशनसिंह, इंद्रपाल राजपूत, सुखवीर सिंह, अनेकपाल, किशनपाल, प्रेमवीर, बद्रीप्रसाद आर्य, रामस्वरुप, लिटिल आर्य, प्रज्ञा आर्य, सूरजवती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed