{"_id":"6e89a486f54f3898776d3836947a701c","slug":"holi-festival-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की पूरी तैयारी
बदायूं।
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के चार थानों में छह सेक्शन पीएसी को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से लगाया गया है। सदर कोतवाली के साथ सिविल लाइंस, बिनावर थाना और उझानी कोतवाली को डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी दी गई है। एक सेक्शन पीएसी रिजर्व में रहेगी और एक सेक्शन एसएसपी के काफिले के साथ चलेगी। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
इस बार होली का मुख्य त्योहार दुल्हड़ी और शुक्रवार की नमाज साथ-साथ है। खुराफाती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। खासकर शहर कोतवाली के साथ उझानी, बिनावर और सिविल लाइंस थाने में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी लगाई जाएगी। एक कंपनी पीएसी को छह सेक्शन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। पांच सेक्शन पीएसी मूवमेंट में रहेगी। एक सेक्शन को आपात स्थिति के लिए रिजर्व में रखा जाएगा। डीएम शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।