फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   holi festival

जमकर हुआ धमाल, खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Sun, 08 Mar 2015 12:24 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 08 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
holi festival
रंगों का त्योहार होली का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। हर कोई सप्तरंगी रंगों में रंगा-पुता नजर आया। उल्लास और उमंग के इस त्योहार में आपसी सौहार्द्ध भी दिखा। रंग लगाने के अलावा आपसी अभिवादन और बुजुर्गों के सम्मान में आशीर्वाद लेने भी शामिल रहे। हुरियारों ने भाईचारे का परिचय देते हुए आपसी मेलजोल कायम रख खुशी से गले मिले। देहात में भी पौराणिक पंरपरा दिखी। चौपालों में चौपाई गाई गईं तो शाम को गले लगकर पुराने बैर भुलाए। महिलाओं ने भी खूब होली खेली।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंरपरागत तरीके से होलिका स्थलों पर हवन पूजन के बाद होलिका दहन की गई। दहन में अक्षत डालकर भक्त प्रह्ललाद की जय-जयकार करते हुए गुणगान किया। वहीं जौं के आखत डालकर बुराइयों को त्यागने, अच्छाई अपनाने का संकल्प लेते हुए कल्याण की कामना की। इसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया। रंगों की बारिश भी तेज होती गई। रंगों से पुते हुए लोग घरों से बाहर निकले और टोली के रूप में एक दूसरे से मिलने पहुंचे। बच्चों ने खूब होली खेली। एक दूसरे को पिचकारी, गुब्बारे मारते हुए रंगा पोता। डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। युवाओं ने बाइक्स पर शहर भर में घूम-घूम कर दोस्तों से होली मिले। दोपहर में रंग का असर ढलने लगा और लोग घरों से नहा-धोकर नए कपड़े पहनकर बाहर निकलकर पड़ोसियों से होली मिलने पहुंचे। वहीं गांवों देहातों में चौपाल लगाते हुए चौपाई खाईं। खूब गुजिया भी खाईं, खिलाईं।
विज्ञापन


युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी मनाई होली
फोटो-07बीडीएन-13
बदायूं। युवाओं के साथ बडे़-बुजुर्ग भी होली के रंग में सराबोर रहे। युवाओं ने रंग लगाकर जहां आशीर्वाद लिया। हम उम्र ने रंग लगाकर गले मिले। बड़ों ने भी श्रद्धा, प्रेम, उल्लास, उमंग के साथ रंग लगाया। डीजे की धुनों पर नाचे, गाए भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिचकारी चलाकर बच्चों ने  खेली होली

पिचकारी की धार मारते हुए बच्चों ने खूब होली खेली। रंगों को गालों पर जहां रगड़कर लगाया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने साथियों पर पानी के रंग की बौछारे की। इतना ही नहीं पानी से भरी बाल्टी में रंग घोल कर एक दूसरे पर फेंक भी लगाया। गली, मोहल्ले के बच्चों ने एक जगह एकत्र होकर टोली बनाते हुए पूरे मोहल्ले में घूम-घूमकर होली खेली। बड़ों पर भी रंग से भरे गुब्बारे मारे।

डीजे की धुनों पर मदमस्त हुए हुरियारे

जुलूस के अलावा हुरियारें डीजे की धुनों पर भी मदमस्त दिखे। युवाओं ने एक दूसरे के गालों पर रंग रंगने के बाद जमकर डांस किया। नाचते, गाते हुए होली के गीत भी गाए। ठंडाई भी पी। इसके अलावा नाचते, गाते हुए एक दूसरे पर हरा, गुलाबी, लाल, नीला, पीला पानी का रंग भी डाला।

बाजार रहा बंद, शाम को हुई चहल-पहल
होली के खास पर्व पर बाजारों में सन्नाटा रहा। सिर्फ हुरियारों की बाइक्स के सर्राटे सुनाई दिएं। सड़के साफ रहीं। वहीं शाम ढले दुकानों के शटर उठना शुरू हो गए और पांच बजे तक सड़कों पर लोगों की चहल पहल भी बढ़ने लगी। लोगों ने इस बीच थोड़ी खरीददारी भी की। हालांकि खाने-पीने की दुकानें लगभग बंद रहीं।

महिलाओं ने एक दूसरे को खूब लगाया रंग, भिगोया

बदायूं। महिलाओं ने भी होली पर एक दूसरी महिलाओं को खूब रंग लगाया। घर-घर जाकर होली मिली। गली, मोहल्ले में महिलाओं की टोली ने कई होली खेलते हुए खूब रंग डाला। पानी की होली भी खेली। रंग से भरी बाल्टी एक दूसरे पर उड़ेलीं। घर मेें बने पकवान भी एक दूसरे को खिलाए।

बिल्सी। होली का त्यौहार नगर और क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दोपहर बाद तक लोग रंग से सराबोर रहे। बाद में लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। नगर के इस्लामनगर बस स्टैंड, मोहल्ला नंबर पांच होली चौक, सरकारी नलकूप संख्या दो और थाना और सरकारी अस्पताल परिसर में होलिका दहन तड़के हुआ। यहां नगर के लोगों ने जौं और गन्ना से आखत दी। सुबह करीब सात बजे के बाद रंग की बौछारे शुरु हो गईं। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने खूब होली खेली। नगर में दोपहर तीन बजे तक लोगों ने रंग खेला। वहीं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस भी काफी चौकस रही।

वजीरगंज। रंगों का त्यौहार होली समूचे इलाके में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। घरों में विधिवत रूप से होली पूजन किया गया। रंग लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। थाना में होली मनाई गई। सभी पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे सार्थियों पर रंग लगाया।

दातागंज। क्षेत्र में बूढ़े, बड़े, युवाओं ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाईयां दीं। कोतवाली में भी पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली खेली।

सैदपुर। क्षेत्र के गांव, देहातों में होली का रंग चढ़ा, चौपालें लगी। बुजुर्गों को रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। धूमधाम से होली का पर्व मनाते हुए रंग लगाया गया।


कादरचौक। क्षेत्र में भी होली पर युवाओं ने झूमते हुए रंग खेला। बुजुर्गों ने भी होली मनाई। इस अवसर पर खूब पकवान भी खाए। शाम को नए कपड़े पहनकर लोग एक दूसरे से मिलने भी पहुंचे। थाना में भी होली का रंग चढ़ा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed