{"_id":"56fa8bd04f1c1bf433f00263","slug":"hindu-shrines-repair-demand-started-to-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू धर्मस्थलों की मरम्मत कराने को उठने लगी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू धर्मस्थलों की मरम्मत कराने को उठने लगी मांग
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप
हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा
उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम की ओर से सभी जिलों की जामा मस्जिदों, ईदगाहों, प्रसिद्ध दरगाहों एवं मुस्लिम धर्म के अन्य धार्मिक स्थलों को लाखों रुपये दिए जाने की घोषणा के बाद अब हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के धर्मस्थलों की मरम्मत किए जाने के लिए भी रुपये दिए जाने की मांग उठने लगी है। अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष मुकेश सिंह पटेल ने प्रदेश की सपा सरकार पर अन्य धर्मों के साथ भेदभाव किए जाने का का आरोप लगाया।
पटेल ने भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ को इस मामले में अवगत कराते हुए एक पत्र भेजा, जिसमें मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक टैक्स हिंदुओं द्वारा जमा किया जाता है, लेकिन कब्रिस्तानों की चहारदीवारी और ईदगाहों, मस्जिदों की मरम्मत के लिए रुपये खर्च किए जाते हैं। देवालयों और हिंदुओं धार्मिक संपत्तियों के लिए हिंदू देवालय संपत्ति विकास निगम का गठन किया जाए, जिससे देवालयों, मंदिरों और धर्मशालाओं की मरम्मत की जा सके। साथ ही प्रबंधक और पुजारियों के लिए वेतन निर्धारित किया जाए।