{"_id":"6a0f5588f446e3e65b05a447","slug":"hindi-was-easy-in-the-lekhpal-recruitment-exam-but-the-computer-played-a-trick-badaun-news-c-123-1-sbly1001-164394-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लेखपाल भर्ती परीक्षा में हिंदी आसान रही, कंप्यूटर ने घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लेखपाल भर्ती परीक्षा में हिंदी आसान रही, कंप्यूटर ने घुमाया
Fri, 22 May 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 22 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।
बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को जनपद के 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कहीं राहत तो कहीं रिजल्ट को लेकर हल्की चिंता साफ झलक रही थी। इसमें कुछ हिंदी को आसान और कंप्यूटर के प्रश्नों को कठिन बता रहे थे।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर कुल मिलाकर ठीक था। अभ्यर्थियों ने बातचीत में कहा कि हिंदी विषय के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे और उन्हें हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। एटा के रवि यादव हा कहना है कि सामान्य ज्ञान के सवाल भी ठीक-ठाक थे, इससे काफी हद तक आत्मविश्वास बना रहा। सुधीर का कहना था कि कंप्यूटर से जुड़े प्रश्नों ने उन्हें काफी घुमाया। इस सेक्शन में समय ज्यादा लगा और कुछ प्रश्न ने सोचने पर मजबूर कर दिया।
दिनेश शर्मा का कहा कि पेपर ठीक था, लेकिन कंप्यूटर वाले सवाल थोड़े ट्रिकी थे, इनमें सावधानी की जरूरत थी। वही, अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बेहतर रही और समय से परीक्षा शुरू हुई, इससे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। प
विज्ञापन
-- -- -- -- --
फोटो-24
सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी अपेक्षाकृत सरल रहे, इससे उन्हें आत्मविश्वास मिला। लेकिन कंप्यूटर से जुड़े सवालों ने उन्हें ज्यादा उलझाया। समय कम लगने के कारण कुछ प्रश्न छोड़ने पड़े। फिर भी उन्होंने पूरी मेहनत से परीक्षा दी और अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
-अंकित यादव, एटा
-- -- -- --
फोटो-25
प्रश्नपत्र संतुलित था, लेकिन कुछ प्रश्नों ने घुमाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था अच्छी रही और समय पर परीक्षा शुरू हुई, लेकिन कंप्यूटर सेक्शन ने थोड़ा परेशान किया। इससे थोड़ी चिंता बनी हुई है।
-जोगेंद्र प्रताप सिंह, एटा
-- -- -- -- --
4804 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गई। एक दिवसीय एक पाली की इस परीक्षा में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4804 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 860 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति 84.82 प्रतिशत दर्ज की गई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाफीज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।