{"_id":"6969499779a18c91aa0b7e23","slug":"highway-drains-are-clogged-and-water-is-flowing-onto-the-roads-badaun-news-c-123-1-sbly1035-155038-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे किनारे के नाले चोक, सड़कों पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे किनारे के नाले चोक, सड़कों पर बह रहा पानी
विज्ञापन
उझानी में हाईवे पर भरे नाले के पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद
उझानी। दिल्ली हाईवे और बदायूं रोड पर नाला चोक हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर में भी सड़क नाले के पानी से सराबोर दिखी। वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके पालिका और पीडब्ल्यूडी के अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
सबसे ज्यादा दिक्कत बदायूं-दिल्ली हाईवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास देखने को मिली। गांव के चंद्रपाल ने बताया कि हाईवे किनारे का नाला पिछले सप्ताह से चोक है। ग्रामीण इसकी शिकायत प्रधान के जरिये पीडब्ल्यूडी के अफसरों से भी कर चुके हैं। इसके बाद भी नाले की सफाई कराने की जरूरत महसूस नहीं की गई।
नाले के पानी से सराबोर सड़क में गड्ढे भी हो गए हैं। खासकर बाइक सवार लोग सुरक्षित नहीं निकल पाते। गड्ढों से होकर भारी वाहन निकलने से किसी भी समय हादसा हो सकता है। ट्रक चालक नईम ने बताया कि इस सप्ताह बदायूं से दिल्ली की ओर दो बार निकला, दोनों बार ही सड़क पर भरे पानी से रूबरू होना पड़ गया।
विज्ञापन
कमोबेश ऐसा ही नजारा बदायूं मोड़ पर कल्याण सिंह चौक से चंद कदम है। आवासीय कॉलोनी से सटी नई बस्ती का नाला सड़क वाले छोर पर कई दिनों से चोक है। पिछले महीने भी पानी सड़क पर बहा तो पालिका के सफाई कर्मियों ने बहाव दूसरी तरफ मोड़कर व्यवस्था दुरुस्त करा दी, लेकिन उस ओर के गृहस्वामियों ने भी नाले को अवरूद्ध कर दिया है।
पड़ोस के दुकानदार सुधीर का कहना है कि इसी जलभराव से होकर दिल्ली, आगरा, मथुरा और बरेली-बदायूं की तरफ भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। बता दें कि हाईवे पर दोनों जगहों से होकर जिले के अफसर भी रोजाना निकलते हैं, लेकिन सड़कों पर भरे पानी की ओर उनकी नजर नहीं पड़ती।
हजरतगंज के पास 25 दिन बंद रही थी हाईवे की एक लेन
दिल्ली हाईवे के किनारे बसे गांवों के पास नालों की दशा पहले से ही काफी खराब है। पिछले साल इन्हीं दिनों में हजरतगंज गांव के पास नाला चोक हुआ तो सड़क पर करीब एक महीना तक पानी बहता रहा था। सड़क में गहरे गड्ढे हुए तो पीडब्ल्यूडी के अफसर मौके पर पहुंचे थे। पीडब्ल्यूडी ने हाईवे पर बीआरसी केंद्र के बराबर की लेन का भी करीब 25 दिन तक बंद रखा था। इसके बाद ब्लॉक की ओर से नाले का निर्माण कराया गया। तब कहीं जाकर हजरतगंज के पास हाईवे पर नाले के पानी के बहने की समस्या से निजात मिल पाई है।