फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High tension line collapses in Bisauli, death of woman and son-daughter

Budaun News: बिसौली में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, महिला और पुत्र-पुत्री की मौत

Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
High tension line collapses in Bisauli, death of woman and son-daughter
मृतक अरुण खां उर्फ अल्लू का फाइल फोटो।
- घर के बाहर मार्ग पर चारपाई डालकर सो रहा था परिवार
विज्ञापन

- एक्सईएन, एई, जेई और एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिसौली में बृहस्पतिवार रात डीपी यादव रोड कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन लोग झुलस गए। ज्यादा गर्मी की वजह से परिवार घर के बाहर मार्ग पर चारपाई डालकर सो रहा था। परिवार के एक सदस्य की तहरीर पर पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन, एई, जेई और एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हादसा बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे हुआ। डीपी यादव रोड कॉलोनी निवासी साजिद (57), उनका बेटे अरुण खां उर्फ अल्लू (25), आनिफ (12), बेटी निक्की (22), पत्नी इशरत बी उर्फ खिल्लो (55) घर के बाहर मार्ग पर चारपाई डालकर सो रहे थे। कॉलोनीवासियों के मुताबिक रात कुछ ज्यादा ही गर्मी थी। बिजली भी बार-बार ट्रिपिंग कर रही थी। इससे कॉलोनी के अधिकतर लोगों ने घर के बाहर ही चारपाई डाल लीं थी।
विज्ञापन

कॉलोनी में पड़ी हाईटेंशन लाइन काफी जर्जर है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने लाइन नहीं बदलवाई। रात करीब एक बजे जब बिजली आई तो अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से अल्लू, निक्की और इशरत बी की मौके पर मौत हो गई जबकि साजिद और आनिफ गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर बराबर वाले घर से निकलकर आए साजिद के भाई असलम (50) ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गए। कुछ लोगों ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को सूचना देनी चाही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे लोग 500 मीटर दूर उपकेंद्र दौड़कर पहुंचे और आपूर्ति बंद कराई।

सूचना पर रात में ही एसडीएम कल्पना जायसवाल, सीओ सुनील कुमार और इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झुलसे लोगों को तुरंत निजी अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के आरिफ खां ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) रामलाल, सहायक अभियंता (एई) रामगोपाल, अवर अभियंता (जेई) मोहम्मद मियां कुरैशी और एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मृतक अरुण खां उर्फ अल्लू का फाइल फोटो।

मृतक अरुण खां उर्फ अल्लू का फाइल फोटो।

मृतक अरुण खां उर्फ अल्लू का फाइल फोटो।

मृतक अरुण खां उर्फ अल्लू का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed