फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High tension line collapses, girl dies

Budaun News: हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरी, बालिका की मौत

Sun, 16 Jul 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
High tension line collapses, girl dies
मूसेपुर गांव में हादसे के बाद विलाप करते बालिका के परिजन।
- मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मूसेपर में हुआ हादसा
विज्ञापन

- अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर आठ वर्षीय बालिका शिवानी की मौत हो गई। जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। परिवार वालों ने अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हादसा शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार आठ वर्षीय शिवानी पुत्री अरमान सिंह अपने घर से निकल कर घेर में जा रही थी। वह घर से निकल कर गांव की गली में पहुंची ही थी कि अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से बालिका सड़क पर गिर गई और उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उस दौरान तमाम लोग आसपास मौजूद थे। वे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने सूचना देने के लिए अवर अभियंता को कॉल की लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ निकला। बाद में उन्होंने अन्य लोगों को सूचना देकर किसी तरह गांव की आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा और सीओ श्याम नारायण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वालों ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिन से लाइन में स्पार्किंग हो रही थी। ग्रामीण कई बार पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे लेकिन कोई भी कर्मचारी लाइन देखने नहीं आया। परिणाम स्वरूप शनिवार सुबह हादसा हो गया। बालिका के पिता ने पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूसेपुर गांव में हादसे के बाद विलाप करते बालिका के परिजन।

मूसेपुर गांव में हादसे के बाद विलाप करते बालिका के परिजन।

मूसेपुर गांव में हादसे के बाद विलाप करते बालिका के परिजन।

मूसेपुर गांव में हादसे के बाद विलाप करते बालिका के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed