फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High speed bike fell into a ditch, young man died

Budaun News: तेज रफ्तार बाइक खंती में गिरी, युवक की मौत

Fri, 15 Nov 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
High speed bike fell into a ditch, young man died
रोते-बिलखते कृष्णपाल के परिजन। संवाद
उसावां। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी जिस पर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा निवासी कृष्णपाल उर्फ गुडडू (40) बृहस्पतिवार को बाइक से रिश्तेदार को छोड़ने उसावां गया था। अपराह्न करीब तीन बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। एमएफ हाईवे पर गांव रुखाडा की पुलिया व मरौरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वह रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। कृष्णपाल के तीन बेटे व एक बेटी हैं। वह खेती किसानी कर परिवार को पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed