फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High alert on Bakrid, drone cameras to monitor

Budaun News: बकरीद पर हाई अलर्ट, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

Sat, 23 May 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
High alert on Bakrid, drone cameras to monitor
बदायूं। जिलेभर में 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि ईदगाहों, जामा मस्जिदों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी ईदगाह कमेटियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकांश ईदगाहों में सुबह सात बजे से नमाज अदा की जाएगी, इसके बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज का क्रम चलेगा। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ पीएसी और खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

----------------
संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी नजर
बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को रोकने के लिए जिले के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने ऐसे इलाकों की सूची तैयार कर ली है जहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन फुटेज के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय
त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले संदेशों को रोकने के लिए साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
-----------------
खुले में नमाज और कुर्बानी पर सख्ती
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति सड़क, सार्वजनिक स्थल या खुले स्थान पर नमाज अदा नहीं करेगा। इसके अलावा खुले में कुर्बानी करने पर भी रोक लगाई गई है। नगर निकायों और पुलिस टीमों को इस संबंध में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।त्योहार के दौरान जिले का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी आपात सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
-----------------------------------------

वर्जन-
बकरीद त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। खुले में कुर्बानी पर रोक है, यदि किसी ने ऐसा किया को कार्रवाई होगी। संवेदनशील इलाको में ड्रोन कैमरों से निगरानी भी कराई जाएगी।
- अभिषेक सिंह, एसपी सिटी
----------------------------------
वर्जन-
बकरीद को लेकर शांति कमेटियों की बैठकें की जा रही हैं। जो लोग नियमों के विपरीत काम करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी लाेग आपसी भाईचारा से मिलकर त्योहार मनाएं।
- मोहित सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed