{"_id":"600735558ebc3e33bf2f606a","slug":"helth-badaun-news-bly4343773187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला में चील मरी, सात स्थानों से 61 पक्षियों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला में चील मरी, सात स्थानों से 61 पक्षियों के सैंपल लिए
विज्ञापन
बदायूं। बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर मंगलवार को भी पशु चिकित्सा विभाग और वन विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर पक्षियों के सैंपल लिए। इस बीच ककराला में एक चील की मौत का मामला भी सामने आया है। मंगलवार को सात स्थानों से 61 पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए हैं। इनमें 11 जंगली पक्षियों के सैंपल भी शामिल हैं।
बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग की पांच और वन विभाग की चार टीमें जिले में अभियान चला रही हैं। मंगलवार को कंट्रोल रूम को ककराला में चील के मरने की सूचना मिली। इस पर टीम ने मौके पर पहुंच कर सैंपल लिया। इससे पहले जिले में 14 जनवरी को अभियान चलाकर 326 पक्षियों के नमूने जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए थे। 15 जनवरी को फिर से 151 पक्षियों के नमूने भेजे गए। 16 जनवरी को 58 और रविवार को 67 और सोमवार को 80 पक्षियों के सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं। अब तक जिले में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को क्लोएकल के 39 व ओरोफैरिंजीयल के 22 सैंपल लिए गए। इसमें दातागंज की टीम ने डिओरी बाग से 11 जंगली पक्षियों के सैंपल लिए। सदर की टीम ने 20, सहसवान की टीम ने 10, बिसौली की टीम ने 10 और बिल्सी की टीम ने 10 पक्षियों के सैंपल लिए हैं।
हालांकि, अब तक जिले में कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इसके बाद भी स्थानीय स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में 60 पोल्ट्री फार्मों की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम में आने वाली सूचनाओं के आधार पर टीमें कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
मुर्गे के रेट में कमी, अंडा भी हुआ सस्ता
बर्ड फ्लू का अब तक जिले में कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अंडा और मुर्गे के व्यापार पर इसका असर देखने को मिल रहा है। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच अंडा और मुर्गे के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। चार दिन पहले दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिकने वाला मुर्गे का मीट अब सौ से 120 रुपये किलो तक आ गया है। इसके साथ ही जो अंडा अब तक सात से आठ रुपये का बिकता था वह पांच रुपये पर आ गया है। जिले में दूसरे जिलों से पोल्ट्री उत्पादों और मांस की आवक पर रोक लगने के कारण भी भावों में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
पशु चिकित्सा विभाग और वन विभाग की नौ टीमें जिले में अभियान चलाकर पक्षियों के सैंपल ले रही हैं। मंगलवार को सात स्थानों से 61 पक्षियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 11 सैंपल जंगली पक्षियों के भी शामिल हैं। अब तक जिले में कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
- डॉ. एके जादौन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी