{"_id":"66930ff8bc90158a9f0ed264","slug":"helpless-mother-has-been-spending-the-night-crying-for-a-year-her-missing-son-has-not-been-found-badaun-news-c-123-1-sbly1018-122231-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक साल से रो-रोकर रात काट रही बेबस मां, लापता बेटे नहीं पता लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक साल से रो-रोकर रात काट रही बेबस मां, लापता बेटे नहीं पता लगा
Sun, 14 Jul 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
एक साल से गायब किशोर तेजस सागर। संवाद
बदायूं। व्यापारी के लापता भांजे का एक साल बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस के साथ ही परिवार के लोग भी उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। व्यापारी ने उसका सुराग देने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। बेबस मां एक साल से रो-रोकर बेटे के आने का इंतजार कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बच्चे को तलाश कराने की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय में रहने वाले जमुना प्रसाद उर्फ छोटू बीज दवा के थोक विक्रेता हैं। उनका भांजा तेजस सागर उनके पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। 13 अगस्त 2023 को अचानक घर से गायब हो गया था। तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी और फिर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। एक साल से मां विद्या देवी बेटे के आने का इंतजार कर रहीं हैं। रात दिन रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया है।
मामला पुराना है, अभी पिछले माह ही चार्ज लिया है। बच्चे की तलाश तेज की जाएगी। टीम बनाकर परिजनों की मदद से उसको खोजने का प्रयास किया जाएगा। फोन आदि बच्चे पर नहीं है इसलिए मामला अटक गया है। कोशिश करेंगे कि जल्द ही बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया जाए। संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक, सिविल लाइंस