फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   help for poor peoples

लॉकडाउन के बीच मदद को बढ़े हाथ, असहायों को बांटी खाद्य सामग्री

Wed, 01 Apr 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
help for poor peoples
बदायूं। नर सेवा ही नारायण सेवा है, यह सभी जानते हैं। ऐसे वक्त में जब देश कोरोना का कहर से जूझ रहा है तब लॉकडाउन के चलते गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों पर दोहरी मार पड़ी है। ऐसे वक्त में जरूरतमंदों की सेवा करना केवल धर्म ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी बन जाता है। उनके दर्द को अपना समझते हुए ऐसे लोगों की सेवा करने का बीड़ा अमर उजाला फाउंडेशन ने भी उठाया है। जहां तमाम लोग जरूरतमंदों की तन, मन और धन से सेवा कर रहे हैं, वही अमर उजाला ने भी मंगलवार को जिला प्रशासन की मदद से प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में बनाए गए शेल्टर होम में रह रहे लोगों को खाद्य सामग्री के वितरण की शुरुआत की।
विज्ञापन

पहले दिन यहां लोगों को खिचड़ी और फलों का वितरण स्वयंसेवी संस्था प्रयास के सहयोग से किया गया। संस्था के संचालक सचिन सक्सेना समेत टीम में शामिल ज्योति सक्सेना, नितिन निखिल, सुमित श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता आदि ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। यहां पर सामाजित दूरी के नियम का भी पूरा ध्यान रखा गया। लॉकडाउन रहने तक अमर उजाला प्रतिदिन असहाय परिवारों को खाद्य और राहत सामग्री का वितरण करेगा।
विज्ञापन

सहायता के लिए आप भी आएं आगे
जब पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तो ऐसे में सभी लोगों का फर्ज बनता है कि वह असहाय लोगों की मदद करें जो वास्तव में जरूरतमंद हैं। इनकी मदद करने के लिए जिला प्रशासन तो लगातार काम कर ही रहा है, साथ ही समर्थ लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इसमें आगे आना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन भी इस पुनीत काम में अपनी सहभागिता निभा रहा है, साथ ही लोगों से भी अपील कर रहा है कि वह भी अपनी सहभागिता इसमें निभाएं। यदि आप भी इस पुण्य कार्य में भागीदार बनना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 8923519666 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed