फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Helmsman in the country composing History

कर्णधार ही आगे चलकर रचते इतिहास

Wed, 20 May 2015 11:38 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 20 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Helmsman in the country composing History
ज्ञान के साथ अनुशासन, संस्कारों से सींचे हुए विद्यार्थी आगे चलकर इतिहास रचते हैं। वो जहां जाते हैं अपना और गुरुजनों का नाम रोशन करते हैं। अपने कार्य से सबको कायल करते हैं, और यह काम सालों से विद्या भारती बखूबी करता आ रहा है। इसके संचालित स्कूल शिक्षा संस्कार एवं अनुशासन में संपूर्ण देश में अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं। यह विचार द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम केंद्रीय उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छात्र का दाखिला करना ही स्कूलों का एकमात्र कर्तव्य नहीं, बल्कि परिवार के बच्चे की तरह ज्ञान का भंडार भरना भी जरूरी है। संस्कार और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाना आवश्यक है। बच्चे में समझ के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा करें। तभी हम बच्चे से अच्छे परिणाम की अपेक्षा कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभावान बच्चों को सम्मान करने के साथ मंच से विपक्ष पार्टी पर तंज भी कसे। भाजपा की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजकर पांच मिनट पर मंत्री बिसौली, वजीरगंज मार्ग से होते हुए द्रोपदी देवी कॉलेज पहुंचे। यहां स्कूल के बच्चों ने बैंडबाजों की धुनों पर उनका स्वागत किया। पहले उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर रामपाल सिंह स्मृति प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। इसके उपरांत मंच से यूपी बोर्ड तथा आईसीएसई बोर्ड में पहले तीन स्थानों पर आए बच्चों को सम्मानित किया। बोले, मेधावियों का सम्मान जरूरी है, ताकि उनका हौसला बढ़ सके और वह इससे अच्छा प्रदर्शन के लिए जागृत रहे। इस मौके पर शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षक प्रयोगशाला के लिए ढाई लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शाहजहांपुर के विधायक और भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने विद्या भारती की प्रशंसा की। बोले, माता-पिता के बाद स्कूल ही बच्चे के विकास में सहायक होते हैं। मंच से उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा, केंद्र सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभ पहुंचा है। क्षेत्रीय संगठन ख्यालीराम ने भी विचार रखे। बच्चों ने बीच-बीच में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। मंच से जिले के सतर बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्याभारती के अरूण कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, बीएल वर्मा, मणिकांत वैश्य, मदनलाल राजपूत, पूर्व एमएलसी भारत सिंह, राजेश्वर सिंह, आर्येंद्र सिंह, सीमा चौहान, पीसी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह आदि मौजूद रहे।

फूल मालाओं से किया स्वागत
बदायूं। केंद्रीय मंत्री श्री मिश्र का सम्मान किया गया। सीमा चौहान ने पेंटिंग भेंट की। वहीं बजरंग दल के उज्जवल गुप्ता ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। राजीव सिंह, डॉ. रविशरण, शैलेंद्र शर्मा, दीपमाला गोयल आदि ने फूल मा से पहनाकर सम्मानित किया। विधायक सुरेश खन्ना का भी स्वागत किया गया। इस बीच अव्यवस्थाएं भी हावीं दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed