फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heat wave and hot winds will scorch for three days

तीन दिन लू के थपेड़े और गर्म हवाएं करेंगी सुलझाने का काम

Mon, 06 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Heat wave and hot winds will scorch for three days
बदायूं। भीषण गर्मी से रविवार को भी लोग परेशान रहे। दिन में 18 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़े परेशान करते रहे। अगले तीन दिन तक लू के थपेड़ों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 ओर न्यूनतम तापमान 33.9 के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.2 और शनिवार को 46.6 दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह शुक्रवार और शनिवार दोनों दिनों के मुकाबले रविवार को ज्यादा रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 33.6 और शनिवार को 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो रविवार को बढ़कर 33.9 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि अधिकतम तापमान दिन में दो से चार बजे के बीच लिया जाता है। यह दिन का उच्चतम तापमान होता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान तड़के चार से पांच बजे के बीच का मापा जाता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच के अंतर को तापांतर कहते हैं। इन दिनों तापांतर के बीच का अंतर भी कम हो रहा है, वातावरण में नमी के स्थान पर शुष्कता है। अगले तीन से चार दिन तक इसी तरह से लू के थपेड़ों और गर्म हवाओं का सामना करना होगा। फिलहाल बारिश होने या बादल छाने का अनुमान भी नहीं है। वहीं सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में लू और गर्म हवाओं के थपेड़े और भी परेशान करेंगे। रविवार को हवाओं की रफ्तार 18 से 20 किमी के बीच रही, सोमवार को सप्ताह के पहले दिन भी हालात में सुधार नहीं होगा। गर्म हवाएं फिलहाल झुलसाने का काम करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed