फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hearing in the case of Jama Masjid in the Budaun court

Budaun News: जामा मस्जिद के मुकदमे में हुई सुनवाई, वादी पक्ष ने बहस के लिए समय मांगा

Fri, 07 Apr 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Apr 2023 06:09 PM IST
सार

वादी पक्ष ने कहा कि सुनवाई के लिए तारीख जल्दी मिल गई थी, लेकिन हनुमान जन्मोत्सव की वजह से वह तैयारी नहीं कर सके। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 अप्रैल की तारीख निश्चित की है।

विज्ञापन
Hearing in the case of Jama Masjid in the Budaun court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बदायूं की जामा मस्जिद के मुकदमे में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान वाद पत्र के संशोधन प्रार्थना पत्र पर बहस नहीं हो सकी। वादी पक्ष ने कहा कि सुनवाई के लिए तारीख जल्दी मिल गई थी, लेकिन हनुमान जन्मोत्सव की वजह से वह तैयारी नहीं कर सके। इसलिए बहस के लिए उन्हें कुछ वक्त और दिया जाए। मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में विचाराधीन भगवान नीलकंठ महादेव बनाम इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद के मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को हुई। पिछली पांच अप्रैल को न्यायालय ने प्रार्थना पत्रों को क्रम से सुनवाई का आदेश दिया था। लिखा था कि वाद पत्र के संशोधन प्रार्थना पत्र की पहले सुनवाई होगी। उसके बाद आदेश सात नियम 11 पर सुनवाई होगी। इसके लिए सात अप्रैल तारीख दी गई थी। 

विज्ञापन

वादी पक्ष ने दी यह दलील 

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान वादी पक्ष ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सबसे पहले वाद पत्र के संशोधन प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। दो दिन पहले ही न्यायालय ने इस संबंध में आदेश दिया है। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव था। इसलिए तैयारी करने का समय नहीं मिल सका। 

इस मामले में वकीलों को बहस करनी पड़ेगी। इसलिए उन्हें कुछ समय और दिया जाए। न्यायालय ने उनके प्रार्थना पत्र को सुनते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 अप्रैल की तारीख निश्चित की है। अब 12 अप्रैल को इस मामले में वाद पत्र के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। उसमें वादी पक्ष के वकील बहस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed