{"_id":"676b445eb211da0c8d0b6015","slug":"hearing-in-neelkanth-mahadev-temple-vs-jama-masjid-case-on-january-18-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131616-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में सुनवाई 18 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में सुनवाई 18 जनवरी को
Wed, 25 Dec 2024 10:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में अब सुनवाई 18 जनवरी को होगी। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन में चुनाव होने की वजह से न्यायालय में सुनवाई नहीं हो पाई।
मस्जिद पक्ष की इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता अनवर आलम ने पिछली तारीख पर न्यायालय में आगे कार्रवाई न हो इस संबंध में एक प्रार्थनापत्र दिया था। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन में चुनाव होने की वजह से अगली तारीख नियत हो गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार के न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
बता दें कि मुकेश पटेल ने जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा दायर किया है। इसपर न्यायालय ने सुनवाई शुरू कर दी। पहले सरकार पक्ष कि तरफ से बहस शुरू कि गई थी, जो अब समाप्त हो गई। मस्जिद पक्ष की बहस समाप्त होने के बाद वादी पक्ष अपनी बहस शुरू करेगा। अब न्यायालय को यह देखना है कि यह वाद चलने योग्य है या नहीं।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन