फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hearing in Neelkanth Mahadev-Jama Masjid case on July 16

Budaun News: नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में सुनवाई 16 जुलाई को

Wed, 10 Jul 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 10 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Neelkanth Mahadev-Jama Masjid case on July 16
बदायूं। नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में न्यायाधीश के अवकाश पर होने की वजह से सोमवार को सुनवाई टल गई है। अब 16 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया है।
सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में केस चल रहा है। सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य ने अपनी बहस पूरी कर दी थी। मस्जिद पक्ष की तरफ से बहस शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता अनवर आलम और असरार ने पिछली तारीख पर बहस की थी, जो आगे भी होगी। वादी पक्ष उसके बाद बहस करेगा। सरकार के वकील ने न्यायालय में इसके प्राचीन स्मारक होने के बिंदु पर बहस की थी जो पूरी हो चुकी है। अब इस बात पर सुनवाई होनी है कि वाद चलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed