{"_id":"65f0afb517bb28b2c50fb408","slug":"health-services-are-in-bad-shape-in-bilsi-patients-are-also-bringing-syringes-from-outside-badaun-news-c-123-1-sbly1006-115055-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिल्सी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सिरिंज भी बाहर से ला रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिल्सी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सिरिंज भी बाहर से ला रहे मरीज
विज्ञापन
बिल्सी। सीएचसी पर एआरवी लगवाने को आने वाले मरीजों को सिरिंज भी स्वास्थ्य विभाग नहीं दे पा रहा है। मरीजों को बाहर मेडिकलों से सिरिंज लाने को मजबूर किया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा किया जा रहा है। मगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का टीका लगवाने आए मरीजों से बाहर मेडिकल स्टोर से सिरिंज मंगवाई जा रही है। यहां रोजाना 50 से 100 मरीजों को एआरवी लगाई जाती है। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी जितेंद्र कुमार खासट ने बताया कि एआरवी लगवाने आए थे लेकिन अस्पताल में सिरिंज तक नहीं मिली। बाहर से लानी पड़ी। गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी सोवरन सिंह का कहना है कि एआरवी के साथ सिरिंज स्वास्थ्य विभाग ही देता है लेकिन यहां सरकार से मिलने वाली सिरिंज को बाहर के मेडिकलों पर सप्लाई कर दिया जाता है और मरीजों से मंगवाया जा रहा है,जिसका पैसा मरीजों को देना पड़ रहा है। उलैया निवासी प्रकाश सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था चौपट है कोई देखने वाला नहीं है। मनमानी से लोग परेशान हैं। बांस बरोलिया निवासी मुनेंद्र पाल सिंह और नगला डल्लू निवासी सोहन बाबू ने बताया कि उनको कुत्ते ने काट लिया था। जिसके लिए वह नगर के सीएससी पर एंटी रेबीज वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी द्वारा सिरिंज बाहर मेडिकल से मंगवाने की बात कही गई। जिसके बाद मरीज बाहर से सिरिंज लेकर आए।सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम का कहना है सभी सीएचसी पर एआरवी के साथ सिरिंज उपलब्ध हैं। अगर मरीजों से मंगवाई जा रही है तो बहुत गलत है। इसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।