{"_id":"6875615f0275f0e25402fa0a","slug":"health-department-provided-training-to-prevent-malnutrition-badaun-news-c-123-1-bdn1009-143094-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्वास्थ्य विभाग ने दिया कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्वास्थ्य विभाग ने दिया कुपोषण की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल स्थित एनएनआरसी सभागार में सोमवार को जिला कुपोषण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रामेश्वर मिश्रा और जिला कुपोषण अधिकारी डॉ. जावेद हुसैन के निर्देश पर जिले भर के एमओआईसी (चिकित्सा अधीक्षक) और अन्य चिकित्साधिकारियों को कुपोषण की रोकथाम को लेकर प्रशिक्षित किया गया।
कार्यशाला में लखनऊ से आए एनएनआरसी कंसलटेंट डॉ. अब्दुल और यूनिसेफ से जुड़े डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने कुपोषण के कारणों, लक्षणों और बचाव के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कई बार छोटे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है, जिसका कारण कुपोषण हो सकता है।
उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कुपोषण से जुड़ी प्रसार और कांटेक्ट ट्रेसिंग गतिविधियों को बढ़ाया जाए ताकि हर प्रभावित बच्चा चिह्नित होकर सही समय पर इलाज पा सके। इस दौरान डॉ. पवन कुमार, डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. हिमांशु, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. ऋषि दीप, डॉ. राजकुमार सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।