फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health camp not held on the third day; all tests, including those for hepatitis, halted.

Budaun News: तीसरे दिन नहीं लगा स्वास्थ्य शिविर, हेपेटाइटिस समेत सभी जांचें रुकीं

Sun, 19 Jul 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Health camp not held on the third day; all tests, including those for hepatitis, halted.
जरीफनगर। दहगवां क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में हेपेटाइटिस से दो भाइयों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। रविवार को गांव में कोई स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

दहगवां के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में हेपेटाइटिस से दो भाइयों की मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को ही गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में आठ लोगों में हेपेटाइटिस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बावजूद इसके शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केवल डेंगू और मलेरिया की जांच कर औपचारिकता निभाई। टीम ने हेपेटाइटिस की जांच नहीं की।
विज्ञापन

अब रविवार को टीम के गांव नहीं पहुंचने से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण राकेश, रवि का कहना है कि जब गांव में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है, तब लगातार निगरानी और जांच होनी चाहिए थी। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण संक्रमितों की पहचान और समय पर उपचार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में तत्काल विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर सभी संदिग्ध लोगों की हेपेटाइटिस जांच कराई जाए। वहीं प्रधान उदय प्रताप सिंह का कहना है कि ब्लॉक से कोई सफाई कर्मचारी नहीं आए। अपने स्तर से ही अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर सफाई कराई जा रही है।


गांव में सोमवार को टीम पुन: भेजी जाएगी, जो गांव पहुंचकर हेपेटाइटिस सहित सभी जरुरी जांचे करेगी। फिलहाल गांव में फॉगिंग, एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव कराया गया है। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed