फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

पैंतीस लाख मिलें तो सुधरे जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था

Thu, 08 Sep 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल का बिजली उपकेंद्र। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए पावर कॉरपोरेशन को 35 लाख रुपये चाहिए। नवादा स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से जिला अस्पताल आने वाली 33 केवीए की जर्जर लाइन बदलने के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से इसके लिए एस्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था है। इसके लिए आरक्षित 33 केवीए लाइन और जिला अस्पताल का खुद का बिजली उपकेंद्र भी है, इसके बाद भी यहां दिन में कई-कई घंटे बिजली कटौती होती है। बिजली कटौती के कारण अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्स-रे, पैथोलॉजी सेवाओं के साथ ऑपरेशन थिएटर में भी काम ठप हो जाता है। दूरदराज से आने वाले रोगियों के साथ उनके तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण काफी समस्या होती है। रोगियों और तीमारदारों को कई-कई घंटे जांचों के लिए लाइन में लगना होता है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम की ओर से इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ कई बार डीएम को भी लिखा जा चुका है।
पावर कॉरपोरेशन की ओर से जिला अस्पताल में बार-बार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या पर स्थिति साफ करते हुए 33 केवीए की जर्जर बिजली लाइन को कारण बताया है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि नवादा 132 केवीए उपकेंद्र से जिला अस्पताल आ रही 33 केवीए की जर्जर लाइन बदलने के लिए शासन को 35 लाख का एस्टीमेट भेजा गया है। लाइन बदलने के बाद ही जिला अस्पताल में चौबीस घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
2014-15 में बना था जिला अस्पताल का उपकेंद्र
जिला अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए बिजली उपकेंद्र और आरक्षित 33 केवीए की लाइन का काम 2014-15 में हुआ था। उस समय इस पर करीब सवा करोड़ का खर्च आया था। उपकेंद्र से चौबीस घंटे बिजली सप्लाई कुछ दिनों तो मिली, लेकिन इसके बाद समस्या आने लगी। गौर करने की बात यह है कि करीब सात साल में ही 33 केवीए की बिजली लाइन जर्जर हो गई। अब लाइन में अक्सर फाल्ट के कारण दिन में कई-कई घंटे कटौती हो रही है। इसके चलते चिकित्सा और स्वास्थ्य सेेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। रोगियों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

-
जिला अस्पताल को जाने वाली 33 केवीए की लाइन जर्जर हो गई है। नवादा से जिला अस्पताल तक लाइन बदलने के लिए करीब 35 लाख का एस्टीमेट भेजा गया है। हमारी ओर से जिला अस्पताल को पूरा वोल्टेज दिया जा रहा है। अस्पताल में बिजली उपकेंद्र भी है। लो वोल्टेज उनकी अपनी समस्या है। एस्टीमेट को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उसके बाद समस्या खत्म हो जाएगी।
-यश भारद्वाज, एसडीओ कोतवाली / पनबड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed