फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनेगा 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर

Fri, 02 Sep 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। सड़क हादसों में घायलों व गंभीर मरीजों के इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाए जाएगा। इसको लेकर प्रपोजल भेजा गया है। ट्रॉमा सेंटर खुलने के बाद में मरीजों को अन्य जिलों के अस्पताल/ मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। उन्हें यहीं पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

इधर, मेडिकल कॉलेज में अभी इमरजेंसी में 20 बेड है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या में भी इजाफा हो सकेगा। जिसके बाद में यहां पर 70 बेड की इमरजेंसी हो जाएगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसों समेत विभिन्न प्रकार के आकस्मिक चिकित्सा से जुड़े मामलों में अभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा जाता हैं, क्योंकि अभी जिला अस्पताल से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में गंभीर घायलों/मरीजों को भर्ती कर इलाज व ऑपरेशन की पूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है। कमावेश यहीं हाल प्रदेश के अन्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों का है। इसको देखते हुए सरकार ने सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर बनाए जाने के निर्देश दिए। इस कड़ी में राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा पिछले दिनों इसको लेकर प्रपोजल को भेजा है। उम्मीद है जल्द ही उसकी मंजूरी मिल पाएगी। जिसके बाद में धनराशि आवंटित होकर यहां पर इस दिशा में काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार यहां पर 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। जिसके बन जाने के बाद में गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज यहां पर किया जा सकेगा। ऐसे में उनको हायर सेंटर ले जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही यहां पर इमरजेंसी वार्ड में भी बेड की संख्या में इजाफा किया जाएगा। अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का इमरजेंसी वार्ड है। जहां पर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा हैं। आने वाले दिनों में यहां पर 50 बेड और इमरजेंसी में बढ़ा दिए जाएंगे। जिसके बाद में यहां पर इमरजेंसी में बेड की संख्या 70 हो जाएगी।

-
शासन द्वारा मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर खोला जाएगा। जिससे गंभीर रूप से घायल मरीजों को यहां पर उपचार दिया किया जा सकेगा। साथ ही यहां पर इमरजेंसी में भी 50 बेड और बढ़ाए जाएंगे।
-डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed