फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

बूस्टर डोज मेगा डे : 36 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया सुरक्षा टीका

Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health
कोरोना का सुरक्षा टीका लगवाती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान जिले में 328 केंद्रों पर 36 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉक में अब करीब चार हजार वैक्सीन ही बची हैं। रविवार को वैक्सीन की सप्लाई भी नहीं मिली। ऐसे में सोमवार को वैक्सीन की कमी आड़े आ सकती है।
विज्ञापन

बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ने के साथ अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की गति भी कम होती जा रही है। अब तक जिले में 2.15 लाख लोगों से ज्यादा सुरक्षा टीका लगवा चुके हैं। जिले में 30 सितंबर तक 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने कई टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

-
कार्य स्थल पर सरकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज आज से लगेगी
बदायूं। सरकारी कर्मचारियों को कार्य स्थल पर सोमवार और बुधवार को बूस्टर डोज दी जाएगी। सोमवार को पहले दिन सभी ब्लॉक मुख्यालयों, नगर पालिकाओं, पुलिस लाइंस, मुख्य डाक घर, जिला एवं सत्र न्यायालय में कार्य स्थल पर कर्मचारियों को बूस्टर डोज देने को टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। ऐसे कर्मचारी जिनको दूसरा टीका लगवाए 26 सप्ताह या छह माह का समय हो चुका है वह सोमवार को कार्य स्थल पर सुरक्षा टीका लगवा सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉक में वैक्सीन अब कम है। उम्मीद है कि सोमवार दोपहर तक वैक्सीन की सप्लाई मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोरोना के आठ नए रोगी मिले, संख्या 55 हुई
जिले में रविवार को भी कोरोना के आठ नए रोगी मिले हैं, इसके साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या अब 55 हो गई है। इस सप्ताह जिले में सोमवार और मंगलवार को कोई नया रोगी नहीं मिला था, लेकिन बुधवार को जिले में 16 नए रोगी मिले थे। बृहस्पतिवार को चार, शुक्रवार को आठ और शनिवार को चार रोगी मिलने के बाद रविवार को भी चार नए रोगी मिले हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिलने रोगियों को ट्रेस किया जा रहा है। ट्रेस किए गए रोगियों को क्वारंटीन किया गया है।

----------
रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान जिले में 36 हजार से ज्यादा लोगों ने सुरक्षा टीका लगवाया। सोमवार को सरकारी कर्मचारियों को कार्य स्थल पर बूस्टर डोज दी जाएगी। कोल्ड चेन में करीब चार हजार वैक्सीन हैं। सोमवार दोपहर तक वैक्सीन की सप्लाई मिलने की उम्मीद है। रविवार को जिले में 328 स्थानों पर टीकाकरण किया गया।
-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी, टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed