फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

जिला अस्पताल में बनेगा क्रिटिकल केयर सेंटर

Sat, 30 Jul 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं जिला अस्पताल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल में पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के तहत जल्द ही क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए हड्डी वार्ड के पास चार हजार वर्ग फुट जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से चयनित संस्था इसका निर्माण कराएगी। जिला अस्पताल प्रशासन को सिर्फ निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई थी जो उपलब्ध करा दी गई है। अब अन्य तकनीकी पहलुओं पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोई क्रिटिकल केयर सेंटर नहीं है। जिला अस्पताल के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज तक से गंभीर लोगों को रेफर करना होता है। बदायूं समेत प्रदेश के कई जिलों में पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के तहत रोगों के निदान और निगरानी के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है। मिशन का उद्देश्य देश भर में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत करना है। आयुष्मान भारत मिशन की स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और ऑनलाइन किया जा रहा है। जिला अस्पताल में मिशन के तहत क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, आधुनिक पैथोलॉजी लैब समेत तमाम आधुनिक चिकित्सा सेवाएं तो हैं, लेकिन कोई क्रिटिकल केयर विंग न होने के कारण इन चिकित्सा सुविधाओं का गंभीर घायलों और बीमारों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता। आधुनिक क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद उम्मीद है कि लोगों को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
-
ओपीडी समेत अन्य सेवाओं को किया जा रहा ऑनलाइन
जिला अस्पताल में ओपीडी समेत इमरजेंसी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर, क्षय रोग, नेत्ररोग, पैथोलॉजी विभाग और ब्लड बैंक को डिजिटल करने के साथ ऑनलाइन करने का काम पिछले सप्ताह ही शुरू हो चुका है। इसके लिए 35 कंप्यूटर पहुंचने के साथ लखनऊ की एक फर्म ओपीडी समेत अन्य विभागों में नेटवर्किंग लाइन के साथ वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। सप्ताह भर में यह काम पूरा होने की उम्मीद है। नेटवर्किंग लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा किया जा चुका है।
-
ब्लड कंपोनेंट यूनिट का काम लगभग पूरा, डायलिसिस यूनिट प्रस्तावित
जिला अस्पताल में अब तक ब्लड कंपोनेंट यूनिट नहीं थी। ब्लड कंपोनेंट यूनिट का काम लगभग पूरा हो चुका है। भवन बनकर तैयार है। ब्लड बैंक के स्टाफ का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। अब शासन स्तर से ब्लड कंपोनेंट यूनिट के लिए उपकरण मिलने का इंतजार है। ब्लड कंपोनेंट यूनिट बनने के बाद रक्त को उसके चार अलग-अलग तत्वों में बांटा जा सकेगा। एक यूनिट रक्त इसके बाद चार लोगों का जीवन बचा सकेगा। इसके साथ ही अस्पताल में डायलिसिस यूनिट भी प्रस्तावित है। उम्मीद है कि शासन स्तर से स्वीकृति के बाद जल्द डायलिसिस यूनिट के लिए भी काम शुरू हो जाएगा।

-
फोटो- 2
जिला अस्पताल में पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना है। क्रिटिकल केयर सेंटर भी बनाया जाएगा। सेंटर के लिए चार हजार वर्ग वर्ग फुट भूमि हड्डी वार्ड के पास उपलब्ध करा दी गई है। क्रिटिकल केयर सेंटर प्रदेश के कई अन्य अस्पतालों में भी बन रहा है। शासन स्तर से ही चयनित संस्था इसका निर्माण कराएगी। अस्पताल प्रशासन को केवल भूमि उपलब्ध करानी थी, जो करा दी गई है।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed