{"_id":"62e42fd0433ab86f6b6cbce5","slug":"health-badaun-news-bly492915177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दस मरीज और मिले, संख्या बढ़कर 72 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दस मरीज और मिले, संख्या बढ़कर 72 हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार जिस तरह से बढ़ रहा है उसको देखते हुए चौथी लहर की आशंका पैदा हो गई है। हालांकि, अब तक किसी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं हुई है। संक्रमित होने वाले तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को दस नए रोगी मिलने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
बृहस्पतिवार को एक दिन में जिले में 30 कोरोना के मरीज मिले थे। इनमें जिला जेल में 17 बंदी और कैदी शामिल थे। शुक्रवार को दस नए रोगी मिले हैं। यह संक्रमित शहर के सिविल लाइंस, अंबिकापुरी, नेकपुर, जवाहरपुरी के अलावा उझानी के नारायणगंज, बहेड़ी, जगत के हैं। दस नए रोगी मिलने के साथ शुक्रवार को सक्रिय मरीजों की संख्या करीब छह महीने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 72 तक पहुंच गई है। सभी मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मिले दस में से आठ मरीजों को ट्रेस करने के बाद उनके परिवार और संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। बाकी दो रोगियों को ट्रेस किया जा रहा है।