{"_id":"62dd9fe64d3e625a2a612290","slug":"health-badaun-news-bly492400010","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हेल्थ करेंगे एएनएम की पदोन्नति में घपले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हेल्थ करेंगे एएनएम की पदोन्नति में घपले की जांच
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग में शासन स्तर से डॉक्टरों के तबादलों में गड़बड़ी के बाद स्थानीय स्तर पर एएनएम की पदोन्नति में अनियमितताओं की जांच एडी हेल्थ डॉ. दीपक ओहरी करेंगे। पदोन्नति में अनियमितता की शिकायत शासन स्तर तक पहुंची है। पटल सहायक की संलिप्तता भी सामने आई है। पटल सहायक से सीएमओ ने जवाब तलब किया है।
स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में डॉक्टरों के तबादले हुए थे इसको लेकर शासन स्तर तक हलचल हुई। मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश भी दिया। डॉक्टरों के तबादलों में बदायूं में भी गड़बड़ी सामने आई। एक निलंबित और एक गैर तैनात डॉक्टर का बदायूं से तबादला कर दिया गया। इसी दौरान स्थानीय स्तर से 20 एएनएम को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नति दे दी गई। पदोन्नति में वरिष्ठताक्रम को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय कहते हैं कि एएनएम की वरिष्ठता क्रम सूची बनाई जा रही है। दूसरी ओर एएनएम को पदोन्नति के लिए छह माह के प्रशिक्षण पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी की गई 20 एएनएम की सूची में कई नाम ऐसे हैं जो वरिष्ठता क्रम में नहीं हैं। इसके बावजूद उनको पदोन्नति दी गई है। एडी हेल्थ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है।
-
बदायूं में एएनएम की पदोन्नति को लेकर अनियमितताओं की शिकायत है। उसकी जांच की जाएंगी। वरिष्ठताक्रम महत्वपूर्ण है। इसे नजरअंदाज नहीं किया किया सकता। एएनएम की पदोन्नति मामले के जांच कराई जाएगी।
-डॉ. दीपक ओहरी, एडी हेल्थ बरेली मंडल