{"_id":"62dd9e831394263ba6798377","slug":"health-badaun-news-bly492393474","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में कोराना के 26 मरीज मिले, जिले में अब 30 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में कोराना के 26 मरीज मिले, जिले में अब 30 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए महिला का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। फाइल
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कोराना की बढ़ रही रफ्तार के बीच बदायूं में बूस्टर डोज लेने के लिए कम लोग ही निकल रहे हैं। गौर करने की बात यह है कि कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा बना हुआ है। देश में मंकी पॉक्स के मामले भी सामने आने लगे हैं। पांच दिन में जिले में कोरोना के 26 नए मरीज मिल चुके हैं।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। पांच दिन में जिले में 30 नए संक्रमित मिल चुके हैं। बुधवार को जिले में चार संक्रमित मिले थे। बृहस्पतिवार को एक दिन में सात संक्रमित निकले। शुक्रवार और शनिवार को भी चार-चार नए रोगी मिले। रविवार को एक बार फिर एक दिन में जिले में सात संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 30 को गई है। दो दिन में दो संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि जिन लोगों ने कोरोना की पहली और दूसरी डोज ली है वह भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। इनमें 12 से 16 वर्ष तक के बालक भी शामिल हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज फ्री दी जा रही है इसके बाद भी लोग बूस्टर डोज के लिए आगे नहीं आ रहे। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि रविवार को सात संक्रमित मिलने के साथ जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 30 हो गई है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।