फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

कोरोना की रफ्तार बड़ी, एल-टू लैब ठप, नोएडा भेजने पड़ रहे सैंपल

Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health
ओपीडी में कोरोना जांच के लिए बच्चे का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। फाइल - फोटो : BADAUN
बदायूं। पिछले दिनों कुछ सुस्त होने के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। तीन दिन में जिले में 15 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की बात करें तो सिर्फ चार लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर अब 21 हो गई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित बायो सेफ्टी लेबल-2 लैब (बीएसएल-2) ठप है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सेंपल ग्रेटर नोएडा के जीएसएमआई भेजने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को भी चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को चार और बुधवार को सात कोरोना संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को लिए गए 1926 सैंपल की जांच रिपोर्ट शनिवार को आएगी। इनमें आरटीपीसीआर जांच के लिए 936 सैंपल नोएडा भेजे गए हैं। कुल लिए गए सैंपल में 50 प्रतिशत की एंटीजन और 50 की आरटीपीसीआर जांच कराए जाने की गाइड लाइन है। एंटीजन जांच तो जिले में हो रही है, लेकिन आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल नोएडा भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बायोलॉजिस्ट न होने की बात कही है।
बृहस्पतिवार को जिले में 1900 सैंपल लिए गए थे। इनमें 900 की आरटीपीसीआर और 900 की एंटीजन जांच कराई गई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार संक्रमित निकले हैं। नए मिलने वाले संक्रमितों में रिसौली, रियोनाई, कुतरी गांव और एक शहर के पक्का बाग का है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सक्रिय रोगियों की संख्या 21 हो गई है। शुक्रवार को एक रोगी स्वस्थ हुआ और चार नए रोगी मिले हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। बुधवार को सात और बृहस्पतिवार को चार नए रोगी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संक्रमण बढ़ने से नए वेरिएंट का भी खतरा
एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिस तरह से बढ़ रही है उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों कोरोना के नए-नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं। नए वेरिएंट से बचने के लिए बूस्टर डोज बेहद जरूरी है। जिन लोगों को दूसरी डोज लिए छह माह या फिर 26 सप्ताह का समय हो चुका है और वह 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं तो टीकाकरण केंद्र पर निशुल्क बूस्टर डोज ले सकते हैं। बूस्टर डोज से ही एंटीबॉडी तैयार होगी और संक्रमित होने का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा। इन दिनों जो नए संक्रमित मिल रहे हैं उनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ले चुके हैं।

-
इन दिनों कोरोना संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल नोएडा भेजे जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज स्थित बायो सेफ्टी लेबल-2 लैब में आरटीपीसीआर जांच नहीं हो पा रही है। आरटीपीसीआर जांच जिले में हो इसका प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed