{"_id":"629bc5bbb2211c18b46071a5","slug":"health-badaun-news-bly4872027147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। स्वास्थ्य विभाग की झोलाछाप नियंत्रण सेल ने तहसील के गांव सराय में अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले दो झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों झोलाछाप इसके बाद से भागे हुए हैं।
झोलाछाप नियंत्रण सेल के दातागंज तहसील के नोडल अधिकारी डॉ. तहसीन और संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता की टीम ने तीन दिन पहले दातागंज तहसील के गांव सराय में छापा मारा था। यहां कई झोलाछाप क्लीनिक चलाते हैं। टीम के गांव पहुंचने पर झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद करके भाग गए। इस दौरान गांव में रवि और इरफान नाम के दो झोलाछाप क्लीनिक चलाते पकड़े गए थे। शैक्षिक योग्यता, रजिस्ट्रेशन समेत कोई भी कागजात ये पेश नहीं कर सके। इसके बाद शनिवार को डॉ. तहसीन की ओर से दोनों झोलाछाप के खिलाफ मूसाझाग थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। डॉ. तहसीन ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। संवाद