फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए बधिर से मांगे गए 25 हजार, जांच शुरू

Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला चिकित्सालय।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार बार-बार सामने आ रहा है, लेकिन कभी ठोस कार्रवाई नहीं होती। ताजा मामला दिव्यांग प्रमाण पत्र के नाम पर 25 हजार वसूली का है। शासन स्तर तक शिकायत पहुंचने के बाद मामले में जांच शुरू हो गई है। सोमवार को सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह ने शिकायत करने वाले तीन लोगों के लिखित बयान दर्ज किए। संबंधित डॉक्टर से पक्ष मांगा गया है।
विज्ञापन

दातागंज के गांव सादुल्लागंज निवासी विजय पुत्र मंतेराम बधिर हैं। विजय ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। विशेषज्ञ डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र सीएमओ जारी करते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर जांच-पड़ताल के बाद पुष्टि करता है कि संबंधित आवेदक कितना अक्षम है। विजय अपनी पत्नी नीरज और साले विनोद के साथ 18 मई को जिला अस्पताल पहुंचे। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी) डॉ. ए सिद्दीकी को जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देनी थी कि विजय बधिर है या नहीं या वह कितना सुन सकता है। आरोप है कि यहां रिपोर्ट लगाने के बदले 25 हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई न होने पर विजय ने शिकायत शासन स्तर पर की, इसके बाद सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को विजय, नीरज और विनोद ने सीएमएस कार्यालय पहुंच कर लिखित बयान दर्ज कराए। उनका कहना है कि डॉक्टर के कक्ष में जिस कर्मचारी ने उनसे रुपयों की मांग की उसका वह नाम नहीं जानते, लेकिन सामने आने पर पहचान लेंगे।
-
इमरजेंसी स्टाफ पर भी लगते रहे हैं आरोप
भाजपा के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, शहर विधायक महेश गुप्ता के साथ कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता जिला अस्पताल में रोगियों को फल बांटने पहुंचे थे। उनके सामने ही इमरजेंसी में एक महिला ने स्टाफ पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। महिला ने भाजपाइयों को भी खरी-खरी सुनाई थी कि आपकी सरकार में यह हो रहा है। सीएमएस ने इस मामले में भी कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन दो महीने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

-
विजय नामक एक व्यक्ति ने दिव्यांग प्रमाण पत्र के नाम पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता तीन लोगों के लिखित बयान दर्ज कर लिए गए हैं। संबंधित डॉक्टर से भी उनका पक्ष मांगा गया है।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed