फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

पुराने एसएनसीयू भवन में बनेगी एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस लैब

Sat, 28 May 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Health
इसी भवन में स्थापित होगी इंटीग्रेटेड एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस लैब। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मच्छर, मच्छरजनित रोग और मरीजों पर शोध के लिए स्थापित होने वाली प्रदेश स्तरीय इंटीग्रेटेड एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस लैब के लिए भवन चिह्नित कर लिया गया है। इसी महीने लैब स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से लिवरपूल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन की ओर से स्थापित की जाने वाली इस लैब का संचालन केयर इंडिया संस्था करेगी। लैब सीएमओ ऑफिस के पास पुराने एसएनसीयू में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

मलेरिया के लिहाज से बदायूं बेहद संवेदनशील श्रेणी में है। यहां हर वर्ष हजारों की संख्या में मलेरिया के रोगी मिले हैं। बड़ी संख्या में मच्छरजनित बीमारियों से जाने भी जाती हैं। जिले में लंबे समय से कीट विज्ञानी (एंटोमोलॉजिस्ट) और मच्छरों के सैंपल लेने के लिए इंसेक्ट कलेक्टर की तैनाती भी नहीं है। ऐसे में मच्छरों की जांच नहीं हो पाती और व्यापक स्तर पर मलेरिया फैलने से रोकने के प्रयास भी सफल नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कुशीनगर और बदायूं में प्रदेश स्तरीय इंटीग्रेटेड एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस लैब बनाई जा रही हैं। लैब के लिए भवन मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि लैब के लिए भवन मिल गया है। जून के अंत तक लैब स्थापित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed