फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

सिटी मजिस्ट्रेट की बेटी के इलाज में ईएमओ की रही लापरवाही

Mon, 23 May 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार की चार साल की बेटी के इलाज के मामले में जिला अस्पताल के ईएमओ की लापरवाही सामने आई है। हालांकि, अब तक जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से ईएमओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार अपनी चार साल की बेटी को लेकर 18 मई की रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे थे। उनकी बेटी को नेबुलाइजेशन की जरूरत थी। इस दौरान इमरजेंसी में सन्नाटा था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को कॉल की। सीएमओ ने रात में ही जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह को इमरजेंसी भेजा। इसके बाद भी ईएमओ कमरे से बाहर नहीं आए। डॉ. कप्तान सिंह ने एक के बाद एक तीन नेबुलाइजर मशीन मंगाईं, लेकिन किसी मशीन ने काम नहीं किया। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट को बेटी के इलाज के बिना ही लौटना पड़ा। सुबह होने पर इस बारे में पता लगा तो सीएमएस डॉ. विजय बहादुर भी इमरजेंसी पहुंचे। उनको भी डॉ. नितिन सोते हुए मिले।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इमरजेंसी स्टाफ की लापरवाही का मामला है। वह बेटी के साथ अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन डॉक्टर वहां पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed