{"_id":"6287e49811c3c25fad4880d7","slug":"health-badaun-news-bly4855585133","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, सामान समेटकर भाग गया नर्सिंग होम संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, सामान समेटकर भाग गया नर्सिंग होम संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। नवजात की मौत के सात दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दातागंज में बरेली बाईपास स्थित नर्सिंग होम पहुंची, लेकिन संचालक सारा सामान समेटकर पहले ही भाग चुका था। टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ डॉ. तहसीन का कहना है कि नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
दातागंज के गांव रामपुर धीरमपुर के सोनू की अपनी पत्नी मायादेवी को 13 मई को बरेली बाईपास स्थित नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। यहां पहले तो डॉक्टर ने कहा कि सामान्य प्रसव होगा और इसके लिए 15 हजार रुपये जमा करा लिए, बाद में मायादेवी का ऑपरेशन कर दिया। नवजात की मौत हो गई। मायादेवी के परिवार वालों ने काफी हंगामा किया। शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को डॉ. तहसीन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए यहां पहुंची। यहां पता लगा कि नर्सिंग होम का संचालन करने वाले सारा सामान समेटकर भाग गए। जिस भवन में नर्सिंगहोम का संचालन हो रहा था वह भी खाली पड़ा था। भवन स्वामी पप्पू ने भवन किराये पर दिए जाने की बात कही।
इस बारे में बात करने पर डॉ. तहसीन ने बताया कि वह रिपोर्ट सीएमओ को देंगे। नर्सिंगहोम अवैध रूप से चल रहा था। संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।