{"_id":"6283f2f3225ad73afc27cb3a","slug":"health-badaun-news-bly485205590","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद ओपीडी खुली तो ज्यादा संख्या में पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद ओपीडी खुली तो ज्यादा संख्या में पहुंचे मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी का पर्चा बनवाने को लगी लाइन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को दिन भर मरीजों की लाइन लगी रही। रविवार को अवकाश था इसके बाद सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर भी ओपीडी में सन्नाटा रहा, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी में डॉक्टरों के कक्षों तक भीड़ रही। कोरोना जांच केंद्र पर भी अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा सैंपल लिए गए।
भीषण गर्मी के बीच इन दिनों मौसमी बीमारियों के साथ पेट, त्वचा और सांस, सर्दी-खांसी के रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में ओपीडी में रोज सात से आठ सौ रोगी पहुंचते हैं, लेकिन बीमारियों के मौसम में यह संख्या 12 से 14 सौ तक पहुंच जाती है। कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर हाल ही में ओपीडी में कोरोना जांच केंद्र खोला गया है।
सोमवार को ओपीडी आने वाले नए रोगियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए गए। यहां भी भीड़ रही। ओपीडी में पहुंचाने वालों में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की संख्या ज्यादा रही। एसएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बताया कि आमतौर पर अवकाश के बाद ओपीडी खुलती है तब भीड़ ज्यादा होती है। मंगलवार को ओपीडी में करीब एक हजार रोगियों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
ओपीडी में आने वाले रोगियों में इन दिनों पेट और त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या ज्यादा है। सर्दी, खांसी-जुकाम और बुखार के रोगी भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार को डायरिया संबंधी पांच मरीजों को भर्ती भी किया गया।
-
संक्रमित हुआ स्वस्थ, जिला फिर से कोरोना मुक्त
जिला मंगलवार को फिर से कोरोना मुक्त हो गया है। पिछले दिनों जरीफनगर क्षेत्र में मिले संक्रमित के स्वस्थ हो जाने के बाद अब जिले में कोई सक्रिय रोगी नहीं बचा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को आएगी। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि जिले में अब एक भी सक्रिय संक्रमित नहीं है। जरीफनगर में मिला संक्रमित होम क्वारंटीन था। सोमवार को वह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर सक्रियता बरती जा रही है।