{"_id":"6262fd69274912232e3debb8","slug":"health-badaun-news-bly4824109105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान में अस्पताल चलाने वाले झोलाछाप पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान में अस्पताल चलाने वाले झोलाछाप पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। काफी समय से अस्पताल चला रहे झोलाछाप के खिलाफ एसीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। दो सप्ताह पहले एसडीएम और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने छापा मारा था। तब अस्पताल को सील कर दिया गया था।
नौ अप्रैल को एसडीएम महिपाल सिंह और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. इमरान सिद्दीकी ने मंडी समिति के नजदीक संचालित राना अस्पताल पर छापा मारा था। दर्ज एफआईआर के मुताबिक यह अस्पताल मौसम अली राना के नाम से चल रहा था। इसकी पंजीकरण वैधता एक साल पहले खत्म हो चुकी थी। यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इसके बावजूद यह चल रहा था। उसमें मेडिकल स्टोर भी चल रहा था। उसमें तमाम दवाइयां रखीं हुई थीं। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया था।
उस दौरान अस्पताल के संचालक मौसम अली को चिकित्सा से संबंधित कागजात दिखाने को तीन दिन का समय दिया गया था। दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद उसने कोई कागजात नहीं दिखाया और न ही वह स्पष्टीकरण देने सीएमओ कार्यालय पहुंचा। इस पर एसीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने मौसम अली राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।