{"_id":"6261abe7cee6dc55700479af","slug":"health-badaun-news-bly4822959183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालारपुर और दहगवां में स्वास्थ्य मेला, 1706 लोगों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालारपुर और दहगवां में स्वास्थ्य मेला, 1706 लोगों ने उठाया लाभ
विज्ञापन
सालारपुर में स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण करते विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को सालारपुर और दहगवां ब्लॉक में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सालारपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक महेश गुप्ता, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह, दहगवां में पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार ने मेले का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य मेलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मधुमेह, कैंसर, हृदय रोगियों, मोतियाबिंद, रक्तचाप आदि के मरीजों की जांच की। इसके साथ ही चिकित्सा परामर्श और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। हेल्थ आईडी, आयुष्मान कार्ड, योग और ध्यान संबंधी चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
सालारपुर में 850 और दहगवां में 956 लोगों ने स्वास्थ्य मेलों में पंजीकरण कराया। यहां स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से संबंधित मातृ-शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी और गैर संचारी रोगों की जानकारी भी दी गई। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। टेली कंसल्टेंसी सेवा भी प्रदान की गई। दहगवां में सुभाष गुप्ता, पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, बीडीओ मुनव्वर खां, डॉ. पीयूष यादव, डॉ. दुष्यंत मलिक, डॉ. हरि निवास यादव, ऋषी यादव, डॉ. हसन मियां, डॉ. शानू आदि रहे।