{"_id":"625dbaef1079d71dd236974e","slug":"health-badaun-news-bly4819426177","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी, बिसौली, कादरचौक के स्वास्थ्य मेलों में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी, बिसौली, कादरचौक के स्वास्थ्य मेलों में उमड़े लोग
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय और भाजपा नेता सिनोद शाक्य। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को उझानी, बिसौली और कादरचौक ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। बिसौली में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय और भाजपा नेता पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने किया। तीनों स्थानों पर मेलों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों में डॉक्टरों ने बीमारियों के बारे में बताने के साथ परामर्श भी दिया। रोगियों की जांच की गई और दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेलों में मातृ-शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी और गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनाने की सुविधा दी गई। मेलों में रोगों की शीघ्र पहचान हेतु स्कीनिंग/परीक्षण, औषधि एवं जांच सुविधा के साथ आवश्यकतानुसार संबंधित विशेषज्ञ से टेली कंसल्टेंसी प्रदान की गई। संबंधित विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि 19 अप्रैल को ब्लॉक आसफपुर, अंबियापुर, वजीरगंज, 21 को ब्लॉक सालारपुर (बिनावर), दहगवां, 20 को सहसवान, 22 को ब्लॉक इस्लामनगर, उसावां म्याऊ और 23 अप्रैल को ब्लॉक जगत, दातागंज, समरेर ब्लॉक में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।