{"_id":"625b09f0fa893b61a755ebb8","slug":"health-badaun-news-bly481715954","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरेर स्कूल मामला : सुरक्षा में लगे निजी कर्मियों को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरेर स्कूल मामला : सुरक्षा में लगे निजी कर्मियों को हटाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। समरेर स्थित आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय में चार निजी सुरक्षा कर्मियों को हटाकर पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों को हटाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इससे पहले विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी राजपाल की सेवाओं को समाप्त किया जा चुका है। वार्डन संध्या कश्यप पर भी निलंबन की गाज गिर चुकी है।
समरेर स्थित आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है। विद्यालय में दो अप्रैल को नवरात्र के पहले दिन विषाक्त भोजन खाने से 30 छात्राएं बीमार हो गईं थीं। 28 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान छात्राओं ने विद्यालय में हो रही मनमानी की कलई खोली थी इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने कार्रवाई के नाम पर लीपोपोती शुरू कर दी।
छह अप्रैल को एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई तो जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने आठ अप्रैल को छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराने वाली अलीगढ़ की संस्था द्वारिका प्रसाद समाज कल्याण समिति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब कार्रवाई के नाम पर चार निजी सुरक्षा कर्मियों को विद्यालय से हटाकर यहां पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि, छात्राओं की सेहत की जिम्मेदारी संभालने वाली फार्मासिस्ट के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
-
आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय से चार सुरक्षा कर्मियों को हटाकर यहां पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है। मामले में जांच चल रही है। जिन सुरक्षा कर्मियों को हटाया गया है वे एक निजी सुरक्षा कंपनी से संबंधित हैं। यह सुरक्षा कर्मी अपने काम के प्रति लापरवाही बरत रहे थे।
-रामजनम, जिला समाज कल्याण अधिकारी