फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

जिला अस्पताल में तीमारदारों से वसूली, विधायक के सामने हंगामा

Fri, 08 Apr 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Health
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, शहर विधायक महेश गुप्ता के सामने वसूली का आरोप लगाती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर विधायक महेश गुप्ता समेत भाजपा के तमाम नेताओं के सामने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल प्रशासन की किरकिरी हो गई। यहां रोगियों के कुछ तीमारदारों ने अस्पताल स्टाफ पर वसूली का आरोप लगाते हुए शहर विधायक से शिकायत की और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी कर दिया। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा देकर तीमारदारों को शांत कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल कई बार रोगियों और उनके तीमारदारों के साथ मेडिकल मुआयना कराने आने वालों से वसूली को लेकर विवादों में रहता है। कई बार वसूली संबंधी वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, शहर विधायक महेश गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण करने पहुंचे थे। इसी दौरान रोगियों के कई तीमारदार विधायक के पास पहुंच गए और इलाज के बदले जिला अस्पताल स्टाफ पर वसूली का आरोप लगाने लगे। इससे अस्पताल प्रशासन और सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम सकते में आ गए।
विज्ञापन

तीमारदारों ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और इसके बदले भी वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने जांच कराकर उनको शांत कराया। यह भी पूछा कि किस कर्मचारी ने रुपये लिए, लेकिन कोई कर्मचारी का नाम नहीं बता सका। जिला अस्पताल प्रशासन मौके पर किसी तरह से मामला रफा-दफा करने में कामयाब हो गया, लेकिन माना जा रहा है कि अस्पताल में रोगियों से वसूली का प्रकरण अब शासन तक पहुंच सकता है। इसके बाद कुछ जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर विधायक के सामने रोगियों के कुछ तीमारदारों ने वसूली का आरोप लगाया था। हंगामे जैसी कोई बात नहीं है। मैनें मौके पर स्टाफ को भी बुलाया, तीमारदारों से रुपये मांगने वाले कर्मचारियों के बारे में मालूम किया, लेकिन वह बता नहीं सके। पूरे अस्पताल कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मामले में पड़ताल कराई जाएगी। वसूली में जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed