{"_id":"621533ec7cde38497426c786","slug":"health-badaun-news-bly476299868","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने सीएमएस से पूछा, एसएनसीयू में कहां हुई चूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने सीएमएस से पूछा, एसएनसीयू में कहां हुई चूक
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू में बिजली कटौती और जनरेटर चालू होने में देरी के कारण कुछ समय के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित हुई थी। हालांकि, अब यहां स्थिति सामान्य है। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने मंगलवार को पूरे मसले पर सीएमएस डॉ. रेखा रानी से बात की और उनसे रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को सीएमओ खुद एसएनसीयू का निरीक्षण करेंगे।
जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में सोमवार को नौ बच्चे भर्ती थे। महिला अस्पताल के एसएनसीयू में ऑक्सीजन सिलिंडर के जरिये ऑक्सीजन की सप्लाई दी जाती है। यहां ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म हो गया था। इसके बाद ऑक्सीजन की सप्लाई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से दी जा रही थी। सोमवार को करीब एक घंटे के लिए बिजली कटौती से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बंद हो गए। इससे यहां ऑक्सीजन की समस्या पैदा हो गई।
बिजली कटौती होने पर जनरेटर चलाया गया तो पता लगा कि जनरेटर में डीजल नहीं है। इस कारण ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। बाद में किसी तरह से हालात पर काबू पाया गया। मंगलवार को बरेली से यहां ऑक्सीजन की सप्लाई भी मिल गई है। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया पाया गया है कि बिजली कटौती की स्थिति में जनरेटर चलने में देरी हुई। वह बुधवार को एसएनसीयू का निरीक्षण करेंगे। पूरे प्रकरण में उन्होंने सीएमएस से बात की है।