{"_id":"61ad0a5239e71b1f7860f1e1","slug":"health-badaun-news-bly4683214131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 97 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 97 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण, सीएमओ और नगर पालिका चेयरमैन रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में रविवार को 97 नए नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र चालू हो गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्थापित इन स्वास्थ्य केंद्रों का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर और नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिले में 97 नए नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर संस्थागत प्रसव की व्यवस्था भी की जाएगी। रविवार को लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो गई है। देर-दराज के गांव-देहात में इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोगों का फायदा होगा। सभी स्वास्थ्य केंद्र सोमवार से काम चालू कर देंगे। यहां दवाओं का आवंटन भी कर दिया गया है। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा सरकार के दौरान काफी काम हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।