{"_id":"61994ce8c5488861ae7accd4","slug":"health-badaun-news-bly4667874199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा सआदतगंज स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा सआदतगंज स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत (बदायूं)। शनिवार शाम उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सआदतगंज स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हंगामा किया। देर रात तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
थाना क्षेत्र के गांव प्रेमी नगला निवासी मुन्नालाल ने शनिवार को अपनी पत्नी लीलावती 40 को कटरा सआदतगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। परिवारवालों का आरोप है कि यहां मौजूद एएनएम ने प्रसव करने को उनसे रुपये मांगे। परिवारवालों ने रुपये देने से असमर्थता जताई तो एएनएम उसे देखने तक नहीं आई। इससे लीलावती की स्वास्थ्य केंद्र में तड़पकर मौत हो गई। जबकि महिला के पति नजदीक खड़े हुए थे। उसे इलाज की आवश्यकता थी। इसके बावजूद न तो किसी डॉक्टर ने उसे देखा और न ही एएनएम ने उसका प्रसव कराया। परिवारवालों का आरोप है कि यहां तैनात एएनएम ही खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों को गुमराह करती है। उन्होंने देर शाम तक उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। देर रात तक महिला का शव स्वास्थ्य केंद्र पर रखा था। संवाद